कोरबा इमलीछापर समपार फाटक रहेगा अवरूद्ध
1 min read



* परिवर्तित मार्ग शांति नगर अंडर ब्रिज से कर सकते हैं आवागमन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा–पश्चिम क्षेत्र के इमलीछापर समपार फाटक क्रमांक सीजी 32 किलोमीटर 711/2-3 स्थित मानव सहित रेल्वे समपार फाटक में 23 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक गेट में अति आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाने के कारण फाटक स्थित सड़क मार्ग में यातायात अवरूद्ध रहेगा। इस दौरान आम नागरिक परिवर्तित मार्ग शांति नगर अंडर ब्रिज से यातायात कर सकते हैं।







