July 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड, डीजल चोरी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में दिये गये निर्देशो के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी हरदीबाजार द्वारा 20 फरवरी को पुलिस टीम को सूचना मिलने पर ग्राम जोरहाट डबरी के पास एक पिकअप में अवैध तरीके से भरा डीजल को जब्त किया हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना प्राप्त होते ही जोरहाट आवरी के पास में रोड में जाकर उक्त वाहन महिंद्रा पिकअप टैंकर को घेराबंदी कर पकड़ा गया पिकअप के अंदर दो व्यक्ति मिले जिनसे पूछताछ करने पश्चात उनके कब्जे से 700 लीटर डीजल बरामद कर जब्त किया गया। उनके खिलाफ अपराध धारा पंजीबद्ध किया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.