July 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* ढाबा में रखकर अंग्रेजी गोवा शराब व देशी शराब रखकर बिक्री करने के आरोप में 02 गिरफ्तार
* कथित आरोपीगण के कब्जे से कुल 24.300 लीटर अंग्रेजी गोवा, देशी शराब बरामद
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के नेतृत्व में हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम सरईसिंगार चौंक में स्थित गुड्डा ढाबा संचालक वासुदेव जायसवाल द्वारा अपने ढाबा में भारी मात्रा में शराब रखकर विक्रय कर रहा है। सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह के साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर कथित आरोपी के द्वारा अपने काउंटर के नीचे रखा पाया गया। जिसके अंतर्गत अंग्रेजी गोवा शराब एक सफेद रंग की बोरी में भरी गोवा विस्की अंग्रेजी शराब 40 पाव (40X180 ML) 7.200 लीटर, एक सफेद रंग की बोरी में भरी देशी शराब 50 पाव (50X180 ML) 9.000 लीटर एवं ढाबा के एक कर्मचारी कथित आरोपी के कमरे में रखे तखत के नीचे एक सफेद रंग की बोरी में भरा देशी शराब 45 पाव (45X180 ML) 81.000 लीटर कुल जुमला 24.300 लीटर शराब को बरामद कर जप्त किया गया, जिससे कथित आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 61/2024 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपीगण को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.