July 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  संचालक कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा 13 फरवरी को जारी निर्देशानुसार कोषालय में प्रस्तुत होने वाले सभी प्रकार के बिल पेपर फॉर्म के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में प्रस्तुत किया जाएगा। अभी तक केवल वेतन बिल में डिजिटल फॉर्म डीएससी के साथ प्रस्तुत किया जाता था। अब वेतन एरियर्स, महंगाई भत्ता, एरियर्स, अर्धवेतन, अवकाश, सभी प्रकार के वेंडर पेमेंट को पेपर फॉर्म के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में प्रस्तुत किया जाना होगा।
समस्त आहरण अधिकारी पेपर फॉर्म के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में बिल कोषालय में प्रस्तुत करेंगे। कोषालय द्वारा महालेखाकार को पेपर फॉर्म के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में लेखा प्रेषित किया जाएगा। इसके लिए फरवरी 2024 से पेपर फॉर्म के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में बिल प्रस्तुत किए जाने की अनिवार्यता लागू की गई है। इस हेतु समस्त आहरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वेतन बिल के साथ-साथ वेतन एरियर्स, महंगाई भत्ता, अवकाश वेतन, अर्ध वेतन तथा वेंडर पेमेंट के अंतर्गत ई-बिल में बनाए जाने वाले सभी प्रकार के बिल, पेपर फॉर्म के साथ-साथ डिजिटल फॉर्म में तैयार कर कोषालय में प्रस्तुत करेंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.