कोरबा अवैध कारोबार पर जिला पुलिस कर रही ताबड़तोड़ कार्यवाही







* नशीली टेबलेट, अवैध शराब जब्त
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में उरगा पुलिस के द्वारा कथित आरोपियों के कब्जे से कुल 276 नशीली टेबलेट जप्त कर नार्कोटिक्स अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की गयी।

जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस के द्वारा राताखार अटल आवास के पास 01 कथित आरोपी के कब्जे से 03 किलो गांजा जप्त किया गया, जिसमें उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया। कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 05 प्रकरणों में कुल 57 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 41 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब जप्त की गयी, जिसके अंतर्गत 05 लोगों को पकड़ा गया हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही की गयी है।





