July 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* टेक्नोलॉजी आज नागरिकों के सशक्त विकास और सफलता के लिए आवश्यक
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में स्थापित कोरबा कंप्यूटर कॉलेज के द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के सुपुत्र रजनीश देवांगन बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। उन्होंने वार्षिक उत्सव के अवसर पर कोरबा कंप्यूटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को वार्षिक उत्सव की बधाई संदेश देते हुए कहा कि “टेक्नोलॉजी आज की आधुनिक जमाना में देश के विकास के लिए और आज की युवा पीढ़ी के लिए सशक्त और महत्वपूर्ण कड़ी है। आज देश तेजी के साथ ऊंचाई को हासिल कर रहा है इसका श्रेय तकनीक को भी जाता है।”
उक्त बातें आयोजित वार्षिक उत्सव के एक कार्यक्रम में भाजपा नेता रजनीश देवांगन ने कहा, उन्होंने कोरबा कंप्यूटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज आधुनिक जमाना है तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में कोरबा कंप्यूटर कॉलेज का महत्वपूर्ण स्थान है। निरंतर जिले के छात्र-छात्राओं को इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की जानकारी इस महाविद्यालय के माध्यम से हो रही है यह गौरव का विषय है आज कोरबा जिले के छात्र-छात्राएं ही नहीं अपितु देश और प्रदेश में अपना एक अलग वर्चस्व स्थान हासिल कर रहे हैं। कोरबा जिला औद्योगिक और ऊर्जाधानी के नाम से विख्यात है यहां के युवा पीढ़ी उचित शिक्षा हासिल कर और अधिक ऊंचाई को हासिल कर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़े ऐसी मंगल कामना करता हूं। वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय है। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में कोरबा कंप्यूटर कॉलेज के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, जगदीश सोनी, राजन बरनवाल, दिनेश वैष्णव, नारायण वैष्णव, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.