February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  ज़िला प्रशासन और पुलिस विभाग, कोरबा द्वारा 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूनिसेफ़, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत और कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा में सहयोग देने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। सड़क सुरक्षा माह को 365 दिन के अभियान के रूप में चलाने की अपील की गई और लोगों से यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करने की बात कही गई।
समापन कार्यक्रम में ज़िला कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर पालिक निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, आईपीएस दर्री रोहित साय आदि उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.