March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  “भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।” यह जानकारी कोसाबाडी मंडल के महामंत्री पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव ने देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के उस वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जो सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। 11 फरवरी को विधानसभा स्तर पर शक्ति वंदन सम्मान समारोह का आयोजन शुरू है। वहीं 12 से 20 फरवरी तक ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली के तत्वाधान में कोरबा कोसाबाड़ी मंडल वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी बाजार में शक्ति वंदन योजना अंतर्गत स्वास्थ्य सहायता समूह की माताएं एवं एनजीओ प्रकोष्ठ की माताएं/बहनों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाये जा रहे केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली ने बताया कि अभियान के तहत एक करोड़ स्व-सहायता समूहों और एनजीओ से संपर्क कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन लाख से अधिक समूहों के जरिये 8 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी कोसाबाडी मंडल के महामंत्री पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्वाति कश्यप, शक्ति केंद्र संयोजक पंकज देवांगन, पूर्व पार्षद श्रीमती नीमा देवांगन, मंडल महिला मोर्चा महामंत्री पुष्पकला साहू, आदि के साथ अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.