March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा बुधवार को समस्त जगह बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन का दिन मनाया गया इस कड़ी में कोरबा जिले में भी डिजिटल मीडिया एसोसिएशन द्वारा जिला कार्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर माता सरस्वती के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई।

सुभाष चौक स्थित जिला कार्यालय में डिजिटल मीडिया संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा द्वारा सर्वप्रथम माता सरस्वती के पहले चित्र पर माल्यार्पण करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना कर वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया इसके साथ ही एक-एक कर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना कीया तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू), सचिव जितेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष संतोष सारथी, कोषाध्यक्ष कुश शर्मा, कार्यकारणी सदस्य बालकृष्ण राय सागर, भोला केवंट, संगम दुबे, अशोक अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, दिब्येंदु मृद्धा, शैलेंद्र राठौर, जितेंद्र डडसेना, कमलेश तिवारी,संतोष गुप्ता, आशा ठाकुर, धीरज कुमार, भूपेंद्र साहू, कुलदीप कुमार, विवेक साहू, लाल बाबू चौधरी एवं अन्य सदस्य मुख्य रुप से मोजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.