March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* एक बोलेरो कैंपर में भरा लगभग 1500 लीटर किया जब्त

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कार्य के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी कुसमुंडा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ डीजल चोरो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।

इस कड़ी में प्रार्थी रामकुमार यादव ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की कुसमुंडा परियोजना अंतर्गत अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कोल स्टाक नंबर 28 में खड़ी 02 डंफर से लगभग 1500 लीटर डीजल चोरी कर ले गये है कि सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल क्षेत्र में घेराबंदी कर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसईसीएल कुसमुंडा खदान में जाकर पतासाजी की गई इस दौरान खदान के अंदर बरकुटा फेस के पास एक मिनी बोलेरो कैंपर संदिग्ध अवस्था में क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा दिखा, जिसमें चालक मिला। जो उक्त डीजल के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त डीजल की चोरी कर ले जाना बताया तब उक्त डीजल को कैंपर वाहन के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर, सहायक उप निरीक्षक रफिक खान, प्रधान आरक्षक 419 योगेन्द्र आदिले, आरक्षक 608 विष्णु पाटले, आरक्षक 604 त्रिलोचन सागर, आरक्षक 716 खगेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.