March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्री सप्तदेव मंदिर का इस वर्ष बसंत पंचंमी दिनॉक 14.02.2024 को 30 वॉ वार्षिकोत्सव है, कृष्णा ग्रुप के स्थापना का 50 वॉ गोल्डन जुबली वर्ष है तथा श्री श्याम मंदिर के स्थापना का 17 वार्षिकोत्सव है एवं इसी तारतम्य में दिनॉक 15.02.2024 दिन गुरूवार को मॉ श्री राणीसती दादी का संगीतमय मंगलपाठ कार्यक्रम श्री सप्तदेव मंदिर में दोपहर 3.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक श्रीमती मनीषा मोदी के द्वारा किया जायेगा तत्पश्चात आरती होगी एवं प्रसाद वितरित किया जायेगा।
श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त दादी भक्तों से अविनय आग्रह किया है कि इस अवसर पर मंगलपाठी बहने अधिक से अधिक की संख्या में सह-परिवार पधारकर अपने पूर्ण परिधान नथ, चूडा चुनडी के साथ मंदिर में उपस्थित होकर एक लय एवं एक राग में संगीतमय मंगलपाठ कर कार्यक्रम का पुण्य लाभ अर्जित करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.