March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है, कि अगले शिक्षा सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होगी। इसके अलावा कॉलेज छात्राओं को ट्रैवल अलाउंस मिलेगा। कॉलेज छात्राओं को सालाना 6000 रुपए ट्रैवल एलाउंस मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, कि शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय को 100 करोड़ रुपए दिया जाएगा।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए इस बात का ऐलान किया था, कि सरकार बनने पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मासिक यात्रा भत्ता यानी मंथली ट्रैवल अलाउंस दिया जाएगा। इससे उन्हें घर से कॉलेज आने-जाने सुविधा होगी।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में जानकारी दी, कि छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। मंत्री ने कहा कि अगले शिक्षा सत्र से पहले शिक्षकों की भर्ती की जाएगी

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.