February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  वायनाड से कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आने का भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है ।

इस विषय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरवा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से एकमात्र प्रश्न किया कि जो पार्टी आज तक बहुसंख्यक धर्म के मानने वालों के साथ सदैव ही अन्याय करने का कार्य करते आ रही है, आज उसे इस यात्रा की आवश्यकता क्यों पड़ी?अयोध्या राम मंदिर समिति द्वारा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार राहुल और उनकी पार्टी द्वारा क्यों किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनसे प्रश्न पूछा है कि Rahul Gandhi जी आखिर प्रभु श्रीराम के नाम से आपको इतनी तकलीफ क्यूँ है?

भाजयुमो के साथियों ने काँग्रेस के युवराज की तथाकथित न्याय यात्रा का प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में कोरबा के ढोढ़ीपारा क्षेत्र के मुख्य मार्ग में जय श्रीराम, जो राम का नही किसी काम का नही, फिर इस बार मोदी सरकार, अब की बार 400 पार के नारों के साथ रवाना किया। राहुल गांधी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बुलाकर हांथ मिलना चाहा लेकिन किसी भी कार्यकर्ताओं के ना जाने पर वो स्वयं उतरकर आए और लोगो से जबरदस्ती हांथ मिलाया ये इनका छद्म भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रतीक है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया है।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रंजू यादव, भाजयुमो कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष दिनेश सेन,उपाध्यक्ष असलम खान सहित भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के पदाधिकारी,कार्यकर्ता तथा भाजयुमो जिला कोरबा एवम भाजयुमो कोसाबाड़ी मंडल के पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.