March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।  11 फरवरी। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने देश के अलग अलग राज्यों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर मुहर लगाई है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ राज परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके नाम की घोषणा की खबर मिलते ही रायगढ़ शहर सहित राज परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

यहां उल्लेखनीय है कि राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी,खाली हुई इन 56 सीटों में से एक सीट छत्तीसगढ़ की सीट शामिल है। गौरतलब है की वर्तमान में बीजेपी की नेत्री सरोज पांडेय राज्यसभा सांसद हैं,चुनाव आयोग के अनुसार जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनका कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है अभी राज्य की 5 में से राज्यसभा की 4 सीट कांग्रेस के पास है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.