कोरबा गांजा के अवैध कारोबार पर पुलिस ने की सख्त कार्यवाही








त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा पर सख्त कार्यवाही के निर्देश के परिपालन में 10 फरवरी को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि प्रगति नगर शमशान घाट के पास मोटरसाइकिल में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रख बिक्री कर रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिन्सन गुड़िया (भापुसे) के मार्गदर्शन पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए घटना स्थल शमसान घाट प्रगतिनगर दर्री पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर मुखबीर द्वारा बताए गये हुलिया के व्यक्ति को मोटर सायकल में बैठे तथा हाँथ में एक नीले रंग का थैला रखे मिला। जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे में हाथ में रखे नीला रंग प्लास्टिक थैला के अंदर खाकी रंग प्लास्टिक टेप से लपेट कर रखा दो संदिग्ध पैकेट में लगभग 02 किलो ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ होना पाया गया जो धारा 20(B) NDPS एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध होना पाये जाने से विधिवत बरामद कर संदेही आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक रूपक शर्मा, सउनि भेवन दास चेलसे, अजेदान लकड़ा, आरक्षक गजेंद्र राजवाड़े, ओमप्रकाश निराला, जागेश्वर भैना एवं सायबर सेल से सउनि अजय सोनवानी, आरक्षक डेमन ओगरे, रितेश शर्मा की अहम भूमिका रही।





