February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर मोहन  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भी मिठाई खिलाकर वित्त मंत्री ने दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में छत्तीसगढ़ के अमृत काल के नींव का बजट पेश करने पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुंह मीठा कराकर धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रूपए के छत्तीसगढ़ के अमृत काल के नींव का बजट पेश किया। यह बजट ‘‘GYAN” अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की समृद्धि और पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अधोसंरचना विकास को प्रोत्साहित करने और राज्य के युवाओं को रोजगार एवं आजीविका बढ़ाने पर केन्द्रित है। यह बजट मोदी की गारंटी के तहत वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.