March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-पश्चिम एसईसीएल गेवरा क्षेत्र द्वारा नेहरूनगर-बतारी पहुँच मार्ग सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। गेवरा क्षेत्र द्वारा सीएसआर मद अंर्तगत स्वीकृत नेहरूनगर-बतारी पहुँच मार्ग/सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शुरुआत की गई, उक्त सड़क निर्माण कार्य एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के सीएसआर मद अंतर्गत 3.58 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया जाएगा। उक्त 4.5 किमीं लंबी सड़क मार्ग से मुख्यत: पाँच ग्राम बतारी, नेहरूनगर, फुलझर, देवगाँव एवं रंजना गाँव के लगभग 5500 लोग लाभांवित होंगे।
उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अथिति श्रीमती लता कँवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत कटघोरा, सरपंच ग्राम बतारी एवं फुलझर, डॉ. सुरेश चौधरी, नोडल ऑफिसर (सीएसआर) एसईसीएल, गेवरा क्षेत्र, वी.के. अग्रवाल सब-ऑर्डिनेट इंजीनियर (सिविल), गेवरा क्षेत्र एवं ग्राम नेहरूनगर-बतारी के लोग उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.