March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल।   गीदम के हारम पारा मुख्य मार्ग पर स्थित शासकीय वन विभाग का रेस्ट हाउस परिसर आज चर्चा का विषय बना रहा इसलिए क्योकि वन विभाग के अधिकारियों ने पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर के करीबी कांग्रेसी नेता शकील रिजवी के पोते के जन्मदिवस पर सारे नियम कानूनों की धज्जिया उड़ाते हुए निजी एवं गैर शासकीय कार्यक्रम पर वन विभाग के रेस्ट हाउस को दरबार की तरह सजवा दिया |

कुछ वन विभाग के अधिकारी जवाब देने से बचते रहे और कहते रहे की उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है | आम जनता के लिए जहा वन विभाग के अधिकारी इस स्थान के उपयोग हेतु सख्त प्रतिबन्ध लगाते है वही कांग्रेसी नेता के लिए चुप चाप बैठकर तमाशा देखते रहे | किसी निजी आयोजन के लिए शासकीय वन विभाग के रेस्ट हाउस को उपयोग करने की अनुमति दरअसल जिस अधिकारी ने दी उसी तर्ज पर इसे आम जनता के लिए भी उपयोग करने हेतु भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.