March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स  RAIPUR: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के शासनकाल में 1.90 अरब से अधिक की राशि हवाई यात्रा पर खर्च हुई है। प्रदेश के सरकारी हेलीकाप्टर की मरम्मत और उसके कुछ पार्ट्स खरीदने में भी बड़ी राशि खर्च की गई है।
विधानसभा में राजेश मूडत के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखित जवाब में बताया है कि नई दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद, रायपुर की निजी एजेंसियों ने शासकीय उपयोग के लिए किराए पर हेलीकाप्टर उपलब्ध कराए हैं, जिसका भुगतान किया गया है। सरकारी हेलीकाप्टर की मरम्मत और स्पेयर पार्ट की खरीदी में 19 करोड़ 62 लाख 33 हजार 560 रुपये तथाा विमान (प्लेन) में 14 करोड़ 76 लाख 15 हजार 520 मेंटनेंस और पार्ट्स पर खर्च किए गए हैं।

निजी हेलीकाप्टर को शासकीय यात्राओं में इस्तेमाल करने प्रवास के लिए ले जाने पर किराए के रूप में 1 अरब 90 करोड़ 61 लाख 93 हजार 891 रुपये खर्चे किए गए हैं। निजी विमान में सरकारी यात्राओं और प्रवास के लिए 73 करोड़ 65 लाख 54 हजार 800 दिए गए हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.