March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

* 5.25 टन क्षमता वाले नए स्मेल्टर प्लांट के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** अंचल में वेदांता समूह के वॉइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल अपने दो दिवसीय प्रवास पर बालको पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुराने संयंत्र सहित विस्तार परियोजना में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में 5.25 टन क्षमता वाले नए स्मेल्टर प्लांट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कंपनी की कोशिश है कि आगामी तीन वर्ष में काम पूरा कर लिया जाए। ऐसी स्थिति में कामकाज की समीक्षा करने के लिए वॉइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल प्रवास पर रहे।
श्री अग्रवाल अपने चार्टर प्लेन से दोपहर लगभग 11.30 बजे रूमगरा एयर स्ट्रीप में उतरे और सीधे संयंत्र चले गए। अधिकारियों के साथ संक्षिप्त मुलाकात करने के बाद श्री अग्रवाल ने स्मेल्टर विस्तार परियोजना पहुंचे और वहां चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों के साथ उसके संबंध में चर्चा भी की। तदुपरांत पुराने दोनों स्मेल्टर संयंत्र, पाट रूम व अन्य स्थल का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। बताया जा रहा है कि दिन भर संयंत्र निरीक्षण के बाद श्री अग्रवाल अधिकारियों के साथ सभाकक्ष में समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने न केवल निर्माणाधीन संयंत्र, बल्कि पुराने संयंत्र के संबंध में भी चर्चा कर पूरी रिपोर्ट ली। जानकारों का कहना है कि श्री अग्रवाल चल रहे कामकाज से काफी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षात्मक ढंग से समय सीमा में काम पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। श्री अग्रवाल ने रात्रि विश्राम बालको के गेस्ट हाउस में किया। बुधवार को पुन: अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वे अपने चार्टर प्लेन से निकल गए ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.