March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद रामलला के दर्शन हेतु लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रभु के दर्शन हेतु लोगों में काफी आतुरता देखी जा रही है। राम भक्त जल्द से जल्द प्रभु के दर्शन करना चाहते है।
इसी कड़ी में दुर्ग से पहली आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई, जिसमें कोरबा के भी 48 रामभक्त शामिल हुए। रविवार की सुबह सभी 48 रामभक्त बस के माध्यम से दुर्ग के लिए रवाना हुए। सभी रामभक्त अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे जिसके बाद वे कोरबा लौटेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.