March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मा. श्री लालकृष्ण जी आडवाणी को ’’भारत रत्न ’’ देने की घोषणा से पूरे देश में खुशी की लहर दौड गई है एवं इस घोषणा की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
भा.ज.पा. कोरबा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रसिद्व व्यवसायी अशोक मोदी ने बताया कि भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री पद के दायित्व का निर्वहन करने वाले आडवानी जी जिनका समाज के प्रति, राष्ट्र के प्रति आस्था, विश्वास, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति अपने आप में अनुपम उदाहरण है एवं उनके द्वारा अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन हेतु रामरथ निकालकर पूरे राष्ट्रीय स्तर पर समाज में श्रीराम मंदिर निर्माण के जागरूकता लाने का प्रयास मील का पत्थर साबित हुआ और वे इसमें सफल रहे।
जनसंघ में एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीति जीवन सफर प्रारम्भ करने वाले आडवानी जी जनसंघ के पश्चात:भाज.पा के शनैः शनै कर्मठ कार्यकर्ता से श्रेष्ठ राजनेता बने।
मा. आडवानी जी को दिये जाने वाले भारत रत्न हेतु अशोक मोदी जी ने एवं छ.ग. भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन), व्यापारी सुरक्षा फोरम् (टैथ्), एशोसियेशन ऑफ टेक्स पेयर्स एवं प्रोफेशनल (नेशनल फोरम), फेडरेशन ऑफ टेªड एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (थ्ज्प्प्), फेडरेशन ऑफ ऑल इडिया व्यापार मंडल (थ्।प्टड) ने प्रधानमंत्री मा. श्री नरेन्द्र मोदी जी को इस सुखद निर्णय लेने के लिये आभार व्यक्त किया है एवं अपनी शुभकामनाएॅ दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.