कोरबा पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कांग्रेस की सरकार पर स्वामी आत्मानंद स्कूल मे भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए की जांच की मांग








त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रदेश की पूर्व कांग्रेस की सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल रेनोवेशन व सामग्री सप्लाई मे भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदेश स्तर पर समिति बनाकर जांच कराने की मांग स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से की है।
भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कांग्रेस शासन काल में पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के रिनोवेशन व सामग्री सप्लाई में भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा हैं की यहां सामग्री निम्न स्तर की सप्लाई की गयी है। जो वर्तमान स्थिति में बहुत खराब हो चुकी है। इस सप्लाई की राज्य स्तर पर समिति बनाकर पुरे प्रदेश मे जिला खनिज न्यास मद की राशी मे आत्मानंद स्कूल के रिनोवेशन व सामग्री सप्लाई में हुये भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषी ठेकेदार व संबंधित एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी के विरुध्द अपराधिक मामला दर्ज कर राशी वसुली की कार्यवाही करने की मांग की। उपरोक्त समस्त जानकारी अनिल चौरसिया के द्वारा दी गई है।





