February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

11 फरवरी तक सतत चलेगा भाजपा का गांव चलेगा अभियान

गांव में रात्रि विश्राम भी करेंगे कार्यकर्ता, चौपाल बैठा कर घर-घर जाकर करेंगे राज्य व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार

छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में विजयी पताका लहराने का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ रही है भाजपा


त्रिनेत्र टाइम्स जगदलपुर  भारतीय जनता पार्टी का गाँव चलो अभियान आज रविवार से जोरशोर से आरंभ हुआ। 4 फरवरी से 11 फरवरी तक भाजपा के कार्यकर्ता गाँव में डेरा डालेंगे, रात्रि विश्राम भी करेंगे और घर-घर सघन जनसंपर्क करते हुये राज्य व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। आसन्न लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में विजयी होने का लक्ष्य निर्धारित कर भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में गांव चलो अभियान के माध्यम से पूरा फोकस कर रही है।

गांव चलो अभियान के आज पहले दिन जिले के सभी 11 मण्डलों के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और बैठकों के बाद ग्रामीणों से मेल मुलाकात का काम आरंभ किया। गांव चलो अभियान के जिला संयोजक योगेन्द्र पाण्डेय, सह संयोजक वेदप्रकाश पाण्डेय व बलदेव मण्डावी ने भानपुरी व लोहण्डीगुड़ा के दूरस्थ गांव क्षेत्र का दौरा किया और कार्यकर्ता के साथ ग्रामीणों के संग बैठे व सीधा संवाद किया। जिला संयोजक श्री पाण्डेय ने बताया कि गांव चलो अभियान में जिले के सभी गांव में भाजपा के कार्यकर्ता पहुँचेंगे व ग्रामीण भाईयों से जीवंत संपर्क स्थापित करेंगे। सभी 11 मण्डलों में भी गांव चलो अभियान को मूर्त रुप देने संयोजक व सहसंयोजक की नियुक्ति कर दायित्व सौंपा गया है।

भाजपा के गांव चलो अभियान के आरंभ में प्रमुख रूप से बैदूराम कश्यप, नरसिंह राव, संतोष बघेल, नरसिंह ठाकुर, सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, परिस बेसरा, फूल सिंह सेठिया आदि सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.