March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* 33 जिलों की नवीन पदस्थापना सूची हुई जारी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अन्वेष धृतलहरे ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया।
सभी 33 जिलों में नवीन प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, अफसरों का बैकग्राउंड और रिकॉर्ड की पूरी जांच करने के बाद उनकी नियुक्ति की गई है। रायपुर का जिम्मा निहारिका बारीक, बिलासपुर का मनोज पिंगुआ, कोरबा का अलरमेलमंगई डी. और दुर्ग का प्रभार सुब्रत साहू को दिया गया है।
सचिव ने प्रभारी सचिव की नियुक्ति करने के साथ ही उनको निर्देश भी जारी किए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार सभी जिलों के प्रभारी सचिव को हर माह अपने जिलों का दौरा करना होगा। जिले में दौरा करने के साथ ही शासकीय विभागों के काम की समीक्षा करनी होगी। प्रभारी सचिवों को भ्रमण और अफसरों के काम की समीक्षा रिपोर्ट हर माह प्रमुख सचिव को भेजनी होगी। प्रमुख सचिव प्रभारी सचिवों की रिपोर्ट के आधार पर ही जिले में पदस्थ अफसरों की कार्यप्रणाली जाचेंगे और उसके संबंध में दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.