February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कांकेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज कांकेर में लोकसभा चुनाव हेतु केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन भााजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी, छग शासन के राजस्व एव युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा फीता काटकर व पंडित के मंत्रोचार के साथ भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, बस्तर संभाग भाजपा सह संगठन प्रभारी निरंजन सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, केसी पवार विधायकगण आशाराम नेताम, व नीलकंठ टेकाम की उपस्थिति में किया गया ।
भाजपा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन अवसर पर बोलते हुए सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि हमने चुनाव की घोषणा से ही पहले चुनाव कार्यलय खोलकर कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है । प्रदेश में तो हमारी सरकार बन गई है अब पुनः केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाकर डबल इंजन वाली सरकार बनानी है। कांकेर लोकसभा में जीत का परचम लहराना है। केन्द्र में भाजपा सराकर की वापसी के बाद छग को विकास के रास्ते पर तेजी से दौड़ायेंगे। भाजपा की सरकार जन आंकाक्षाओं को पूरा करने वाली सरकार है। कांकेर लोकसभा अंतर्गत चार जिले आते है और चारों जिले के कार्यकर्ता पूरे जोश से भाजपा के लिए काम करेगे ये मेरा विश्वास है । मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि छग में मोदी की गांरटी ने जादू किया और हमने सत्ता में वापसी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी को पूरा करने छग सरकार ने पहली केबिनेट में ही कई प्रस्तावों को मंजूरी दी है जिससे चुनाव में किये गये घोषणाओं को पूरा करने कार्ययोजना बन गई है । पहली केबिनेट में ही छग में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास हेतु राशि आबंटित की गई । केन्द्र में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है जिससे 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने हेतु आगे कदम बढ़ाया जा सके। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांकेर लोकसभा में हमारे एक भी विधायक नही होने के बावजूद हमने कांकेर लोकसभा जीता है। इस बार तो तीन विधायक है जिससे कांकेर में लोकसभा में भारी बहुमत से जीत का परचम लहरायेंगे। इससे पूर्ववर्ती भूपेश बघेल की सरकार ने केन्द्रीय गरीब कल्याणकारी योजनाओं को रोक दिया था परंतु छग में भाजपा सरकार बनने के बाद पुनः हमने गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं का क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया है । छग की जनता को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, नल-जल, मुफ्त राशन, आयुष्मान सहित सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बहुत जल्द ही नारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये मिलने लगेंगे। कांकेर लोकसभा के कार्यकर्ता अपनी पूरी उर्जा के साथ चुनाव में अभी से जुट जायें। भाजपा जिलाध्यक्ष कांकेर सतीश लाटिया ने कार्यालय उदघाटन पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार माना। बालोद के भाजपा जिलाध्यक्ष केसी पवार ने कहा कि हम अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी के साथ प्रचार-प्रसार का काम करेंगे। इस चुनाव में हम भारी बहुमत के जीतेंगे । लोकसभा संयोजक भरत मटियारा ने कार्यालय उदघाटन पर सभी को बधाई देते हुए जीत को लेकर आशा व्यक्त की। कांकेर विधायक आशाराम नेताम व नीलकंट टेकाम कांकेर लोकसभा में जीत के प्रति आशान्वित होते हुए कहा कि कांकेर सहित देश के सभी सीटों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही चुनाव लड़ रहे है इसलिए हमें पूुरी ताकत से चुनाव लड़ना है । अभी हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव को हमने भारी बहुमत से जीता है । आगामी लोकसभा चुनाव में भी सभी 11 सीटें जीतेंगे।
सभी वक्ताओं के संबोधन पश्चात उपस्थित सभी लोगो द्वारा कल बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई ।
इस उदघाटन अवसर पर पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, श्रवण मरकाम, पिंकी शिवराज शाह, विरेन्द्र साहू, भोजराज नाग, यज्ञदत्त शर्मा, शालिनी राजपूत, देवलाल ठाकुर, दिलीप जायसवाल, किशोरी लाल साहू, हलधर साहू, सहित, कांकेर लोकसभा अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थ्ति रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.