March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में वनमंडल कटघोरा अंतर्गत एतमानगर रेंज में बड़े पैमाने पर वृक्षों की अवैध कटाई हो रही है। इन्हें काटने वालों की तलाश वन विभाग की टीम कर रही थी। करीब पखवाड़े भर तक चली खोजबीन के बाद टीम ने दो ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
कटघोरा वनमंडल अंतर्गत एतमानगर रेंज में गुरसिया क्षेत्र के जंगल में पेड़ों की कटाई के मामले सामने आ रहे थे। पिछले दिनों औराई नाला और पटपरपानी नामक जगह पर इन पेड़ों की कटाई हुई थी। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सतर्क हो गई थी। संबंधित रेंजर और बीट गार्ड को वनों की अवैध कटाई पर नजर रखने के लिए कहा गया था। कई दिन की कोशिश के बाद वन विभाग की टीम ने दो ग्रामीण को गिरफ्तार किया हैं। दोनों ग्रामीण कटघोरा थानांतर्गत ग्राम रावणभाठाके निवासी बताये जा रहे है।
वन विभाग की टीम ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। पहले तो दोनों ने पेड़ों की कटाई से इंकार किया, पर बाद में हिकमतअली से पूछताछ करने पर अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 1927 के तहत विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वन विभाग की टीम ने कटघोरा में मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को गिरफ्तार कर उपजेल कटघोरा भेज दिया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.