March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा बाल पकड़कर मारती है छात्रावास अधीक्षिका-नाराज परिजनों ने जिला कलेक्टर से की शिकायत

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिलान्तर्गत एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रावास में अधीक्षिका पर छात्रावास की बच्चियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा हैं। इतना ही छात्राओं ने प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा हैं की इसके बाद भी आदिवासी विकास विभाग वार्डन को बचाने की कोशिश कर रहा है। इस बात से नाराज परिजनों ने जिला कलेक्टर और मंत्री से शिकायत की है। साथ ही जनपद का घेराव कर कार्यवाही की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार बच्चों से मिलने पहुंचे परिजनो सें बच्चियों ने हॉस्टल में अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की थी। जिसकी जानकारी मिलने के बाद अधीक्षिका ने एक बच्ची का बाल खींचकर मारपीट की। इस घटना से हॉस्टल के छात्राओं में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा हैं की घटना की जानकारी पर आदिवासी विकास विभाग ने जांच टीम गठित कर जांच तो कराई, लेकिन पीड़ित बच्चियों का बयान नहीं लिया गया। जो कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि, आदिवासी विकास विभाग अधीक्षिका को बचाने का प्रयास कर रहा है। इतना ही नहीं आरोप तो ये भी लगाया जा रहा हैं कि अधीक्षिका के पति का भी हॉस्टल में आना-जाना लगा रहता है। जिसको लेकर परिजनों ने अधीक्षिका पर कार्यवाही करने की मांग की है। उचित कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.