February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में ग्राम बेलाकछार अंतर्गत 10 वर्षों से लगातार राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा हैं। इस वर्ष भी यह आयोजन 2 से 4 फरवरी तक युवा समिति के तत्वाधान में बालको राम मंदिर के समीप ग्राम बेलाकछार में होने जा रहा हैं।
उक्त प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 30 हजार, द्वितीय पुरस्कार 20 हजार, तृतीय पुरस्कार 12 हजार, चतुर्थ पुरस्कार 7 हजार के अलावा बेस्ट रेडर 1 हजार, बेस्ट कैचर 1 हजार, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 2 हजार एवं सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम को 2 हजार का पुरस्कार, शील्ड के साथ-साथ सभी विजेता टीम को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 301 रुपये एवं प्रवेश की अंतिम तिथि 1 फरवरी रखा गया है। युवा समिति के अध्यक्ष केशव चन्द्रा ने कबड्डी खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने अपील की हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.