March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* कलेक्टर से की शिकायत
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  एसीबी इंडिया लिमिटेड के नियोजित कंपनी पर कर्मियों का शोषण किये जाने आरोप करमचारियो द्वारा लगाया जा रहा हैं, कर्मचारियों ने बताया की उनकी ईएसआईसी का फाइनल भुगतान सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस संबंध उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया वे सभी एसीबी इण्डिया लिमिटेड 270 मेगावाट कसाईपाली (चाकाबुडा) के अंतर्गत मण्डल ग्रुप आफ कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी थे, जिसमें 30 अप्रैल 2022 से 31 मई 2023 तक कार्य किया।
जिसमें उनकी पीएफ, ईएसआईसी फाइनल का भुगतान कंपनी के द्वारा नहीं किया गया है। जॉइनिंग डेट में सुधार करने उनके द्वारा 2अगस्त 2023 को श्रम आयुक्त को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। किंतु उस पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी है। बार-बार मौखिक रूप से बोला जा रहा है कि काम हो जायेगा। किंतु 5 माह से उन्हें निराशा ही मिला है। उन्होंने जिलाधीश से अनुरोध किया है कि पीएफ बोनस, फाइनल, ईएसआईसी फाइनल एवं जॉइनिंग डेट त्रुटि में सुधार किया जाए।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.