February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  इन दिनों भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर भक्तिरस में रामलीन हो चुके हैं. श्री महतो विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होकर आम जन मानस को रामरस का मीठा स्वाद बता रहे हैं. इसी क्रम में शक्तिनगर, दीपका में “रामेश्वरम मातृशक्ति समिति” के द्वारा आयोजित भागवत कथा में शामिल होकर श्री महतो ने व्यास आचार्य रमाकांत महाराज के श्रीमुख से कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त किया, देश के रामशक्ति कार्यक्रम के लिए श्री महतो ने समिति के आयोजकों एवं मातृशक्तियों का आभार व्यक्त किया.

इसी प्रकार प्रगति नगर, दीपका में आयोजित अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित 11 कुंडीय श्री मानस महायज्ञ में कथा व्यास परमपूज्य गुरूदेव रमाकांत महाराज जी के श्रीमुख से श्री राम कथा का श्रवण किया और श्री महतो ने स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर विकास महतो ने कहा कि हम सब भारतीय को ये सौभाग्य देश के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सानिध्य में प्राप्त हुआ है और इसी तरह सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, और सबके प्रयास से ये शुभ कार्य सफल हो सका है. भारत को विश्व गुरु बनाने में अग्रणी प्रयास करना हम सबका कर्तव्य है. जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ही संभव है.

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.