February 5, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
कोरबा। अयोध्या के मंदिर में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कोरबा के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस दिन दीपोत्सव मनाने की तैयारी है। लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। घर और मंदिरों में साफ-सफाई और साज-सज्जा की जा रही है। शहर के मुख्य मार्ग और चौक-चौराहों को भगवान श्रीराम, अध्योध्या के श्रीराम मंदिर के कटआउट और भगवा रंग से सुसज्जित की जा रही है। यह श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
अध्योध्या के मंदिर में भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठान 22 जनवरी को है। इसके लिए कोरबा शहर को सजाया जा रहा है। शहर के सीतामढ़ी, पुराना बस स्टैंड स्थित भगवान श्रीराम, सर्वमंगला मंदिर, रानी रोड दुर्गा मंदिर के साथ ही हर मंदिरों को रंग-बिरंगी झालर लाइटों से सुसज्जित की जा रही है। मंदिरों में सोमवार को विशेष पूजा-अनुष्ठान किए जाएंगे। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इसके अलावा हसदेव नदी के सर्वमंगला तट पर 51 कुंडीय यज्ञ के साथ ही शाम को 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने के आयोजन में जुटे हुए हैं।


इन दिनों से शहर निहारिका स्थित सुभाष चौक को चारों तरफ से भगवा रंग के वस्त्र से सुसज्जित किया गया है। इसके अलावा घंटाघर में भगवान श्रीराम और मंदिर के कटआउट लगाए जा रहे हैं। पावर हाउस रोड मुख्य मार्ग पर श्रीराम ध्वज लगाए गए हैं। इसी तरह शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सजावट की तैयारी जोरों पर है। इधर प्रशासन ने भी मंदिरों में रामायण मानस गान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। आयोजन में शामिल होने वाले मंडलियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सीतामढ़ी मंदिर में भगवान श्रीराम के स्वागत को लकर खास तैयारियां जोरों पर है। मंदिर को रंग-बिरंगी झालर लाइटों सजाया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठान को लेकर सीतामढ़ी चौक से शनि मंदिर तक मुख्य मार्ग के दोनों किनारे सैंकड़ों मिट्टी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। यह श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
0 जगमगाएगा रानी रोड स्थित दुर्गा मंदिर
पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित दुर्गा मंदिर को 5100 दीप प्रज्ज्वलित करने की तैयारी है। इस दिन कई अनुष्ठान होंगे। मां दुर्गा सेवा समिति के पदाधिकारी ने बताया सुबह 10.30 बजे श्री दुर्गा मंदिर श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन होगा। दोपहर एक बजे भोग-भंडारे में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। शाम सात बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य आतीशबाजी की जाएगी। रात नौ बजे जसगीत से माहौल भक्तिमय हो जाएगा।
0 रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 5100 दीपों से जगमाएगा सर्वमंगला देवी मंदिर


22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु रामललाकी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके लिए अयोध्या के साथ-साथ देशभर में गांव-गांव और शहर-शहर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 22 जनवरी को मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर श्री राम भजन, आरती सहित 5100 दीप प्रज्ज्वलित होंगे। भोग प्रसाद वितरण कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर उत्सव मनाया जायेगा। जमकर आतिशबाजी की जाएगी। सुबह 11 बजे 56 भोग, 11.30 बजे श्री राम जी आरती , दोपहर 12 बजे श्री राम भजन प्रारंभ होगी। 12.30 बजे से भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। रात 8 बजे भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.