February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***। जिले में विद्युत वितरण कंपनी के शहरी क्षेत्र के तुलसीनगर, पाड़ीमार और दर्री जोन अंतर्गत उपभोक्ता की संख्या लगभग 80 हजार के करीब पहुंच गया है। इस कारण सब स्टेशन पर दबाव अधिक है। बिजली की मांग बढऩे पर ट्रांसफार्मर, तार टूटने सहित अन्य कारणों से बिजली गुल हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए शासन ने पांच-पांच एमवीए के चार नए सब स्टेशन को स्वीकृति दी थी। इसमें से दादरखुर्द सब स्टेशन का काम पूरा हो गया है। जिससे जल्द सप्लाई शुरू हो जाएगी। सब स्टेशन से खरमोरा, दादरखुर्द, ढेलवाडीह सहित आसपास के इलाके के विद्युत आपूर्ति के लिए काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि दादरखुर्द नया सब स्टेशन का उद्घाटन 20 जनवरी को करने की तैयारी है। विभाग ने इसकी कवादय शुरू कर दी है। इसके अलावा तुलसी नगर जोन कार्यालय क्षेत्र के नहर रोड, दर्री के साडा कॉलोनी व पाड़ीमार क्षेत्र के कन्या महाविद्यालय के पीछे भी नए सब स्टेशन का निर्माण कार्य जारी है। पावर हाउस नहर पुल से राताखार की ओर जाने मुख्य मार्ग स्थित और दर्री के साडा कॉलोनी के पीछे नए सब स्टेशन का काम फरवरी माह तक पूरा हो जाएगा। साथ ही पाड़ीमार जोन के कन्या महाविद्यालय के पीछे नए सब स्टेशन का काम 15 मार्च से पहले शुरू करने की तैयारी है। विभाग का दावा है कि सभी सब स्टेशन गर्मी सीजन से पहले चालू हो जाएंगे। इससे विद्युत लोड के दबाव की वजह से होने वाली बिजली गुल की समस्या से दूर होगी। विद्युत वितरण कंपनी के कोरबा शहरी क्षेत्र की पाड़ीमार जोन कार्यालय में सबसे अधिक उपभोक्ता हैं। बस स्टेशन से लगभग 28 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। 20 जनवरी के बाद दादरखुर्द, खरमोरा, ढेेलवाडीह सहित आसपास के क्षेत्र के साढ़े चार हजार उपभोक्ताओं को दादरखुर्द सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। कन्या महाविद्यालय स्थित पांच एमवीए सब स्टेशन से महाराणा प्रताप नगर, घंटाघर, शिवाजी नगर सहित आसपास के क्षत्रे के लगभग साढ़े तीन हजार उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण किया जाएगा। तुलसी नगर जोन क्षेत्र में 23 हजार और दर्री जोन में 21 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। नए सब स्टेशन के निर्माण से इन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी बिजली गुल की समस्या से राहत मिलेगी।शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्त में जुटी हुई है। विद्युत विभाग ने दादरखुर्द नए सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। इसका उद्घाटन 20 जनवरी को करने की तैयारी जारों पर है। पाड़ीमार सब स्टेशन पर लोड का दबाव कम होगा। ट्रांसफार्मर में खराबी कम आएगी और बिजली गुल की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा तीन अन्य नए सब स्टेशन का काम भी अप्रैल माह के पहले तक चालू करने की योजना है।ग्रीष्मकाल में गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों के घर व दुकानों में पंखा, कूलर, वातानुकूति मशीन (एसी), फ्रिज सहित अन्य मशीने चालू हो जाती है, बिजली मांग अधिक होती है। इसका असर सब स्टेशन में पड़ता है। लोड का दबाव अधिक होने पर ट्रांसफार्मर, तार टूटने की वजह से बिजली गुल की शिकायत सबसे अधिक रहती है।शासन ने पाड़ीमार जोन कार्यालय क्षेत्र में एक और पांच एमवीए के नए सब स्टेशन को स्वीकृति दी है। इसके लिए विद्युत विभाग ने पोड़ीबहार स्थित गार्डन के पास भूमि का चिन्हांकन किया गया है। इसी के साथ पाड़ीमार क्षेत्र अंतर्गत तीन नए सब स्टेशन हो जाएगा। हालांकि इसी स्वीकृति हाल में मिली है। इस कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.