August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। ***15वें वित्त आयोग से नगर निगम कोरबा 5 करोड़ 60 लाख रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से यह राशि कोरबा निगम प्रशासन को जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी नगरीय प्रशासन की ओर से दी गई है। इस राशि का इस्तेमाल नगर निगम पेयजल की आपूर्ति और नाली की साफ सफाई के अलावा अन्य उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों के लिए कर सकता है। निगम प्रशासन 15वें वित्त आयोग से प्राप्त होने वाली राशि का इंतजार कर रहा था। कोरबा के अलावा नगर पालिका परिषद दीपका को 46 हजार 65 हजार, कटघोरा को 43 लाख 14 हजार, छुरीकला को 12 लाख और पाली को नौ लाख 16 हजार रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ है। इस राशि से स्थानीय निकायों में पानी की आपूर्ति और साफ सफाई बनाए रखने में मदद मिलेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.