July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल **भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,डिप्टी सी एम विजय शर्मा व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप आज बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन करने दंतेवाड़ा पहुंचे जहा सभी नेताओ ने देवी दर्शन के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि का आशीर्वाद माँगा | सभी नेता निर्धारित कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी बस्तर संभाग द्वारा पीएमटी हॉस्टल ग्राउंड जगदलपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने हेतु विशेष विमान से पहुंचे,प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एवं डिप्टी सी एम विजय शर्मा का विधानसभा चुनाव के पश्चात दंतेवाड़ा प्रथम प्रवास रहा | विधायक चैतराम अटामी,प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामि समेत समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने कारली हेलिपैड में नेताओ का भव्य स्वागत किया | मंदिर दर्शन के पश्चात सभी नेता जगदलपुर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे | भाजपा दंतेवाड़ा से भी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भारी संख्या में जगदलपुर पहुंच कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.