February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर; हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं।साय सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को जो बंगला मिला हैं उस बंगले से कीमती सामान गायब हैं। बता दे की कुछ दिन पहले ही पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने बंगला खाली किया है। बंगले से एसी, सोफा, टेलीविजन, माडयूलर किचन का सामान गायब है।

बताया जा रहा हैं कि शिफ्ट होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण किया तो बंगले की स्थिति देखकर चकित रह गए। किचन में भी खासी तोड़फोड़ के निशान थे। माड्यूलर किचन सिस्टम भी गायब था।स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.