July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में एक आईपीएस व 88 आईएएस सहित 89 अधिकारियों के तबादला किया गया हैं। इसमें गरियाबंद जिला भी प्रभावित हुआ है। गरियाबंद जिले में नए कलेक्टर के तौर पर दीपक कुमार अग्रवाल की पदस्थापना शासन द्वारा की गई है।
जानकारी के अनुसार दीपक कुमार अग्रवाल का कोरबा जिले से गहरा नाता है। वे मूलत: पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के पोड़ी-उपरोड़ा ग्राम के रहने वाले हैं। पोड़ी-उपरोड़ा के निवासी एवं प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी रहे स्व. बद्री प्रसाद अग्रवाल के 7 पुत्रों में 5वें पुत्र दीपक कुमार अग्रवाल की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा पोड़ी-उपरोड़ा के विद्यालय में हिन्दी माध्यम से हुई। उच्च शिक्षा उपरांत उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए पीएससी की परीक्षा दिलाई थी। प्रथम प्रयास में ही उनका चयन वर्ष 2003 में छग राज्य सेवा आयोग में हो गया। वे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के उपसचिव थे। राज्य चुनाव आयोग में ट्रेनर भी रहे। वर्ष 2016 में वे आईएएस प्रमोट किये गए।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने दीपक कुमार अग्रवाल को अभी गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है। वे कलेक्टर बतौर किसी जिले में पहली सेवा प्रदान करेंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार दीपक कुमार अग्रवाल, भा.प्र.से. (2016), उप सचिव, छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार उप सचिव, राजभवन सचिवालय को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के छोटे भाई पंकज अग्रवाल डायरेक्टर खादी ग्रामोद्योग, रायपुर में पदस्थ हैं। उनके अन्य भाई विभिन्न व्यवसायों से जुड़े हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.