July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में हसदेव पुल के पास एक ट्रक चालक से लूटपाट और मारपीट करने की घटना के मामले में कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लेने के साथ 6 कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग ठिकानों से उनको पकड़ने के बाद पुलिस ने इन सभी का जुलूस निकाल लोगों को संदेश देते हुए बताया की अपराधियों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
कोरबा शहर ने एक बार फिर यह देखा गया कि अपने गलत इरादों का प्रदर्शन करने का अंजाम क्या होता है और इस प्रकार के मामलों में लिफ्ट रहने वालों का जुलूस किस तरह से पुलिस निकालती है। इन पुलिस के घेरे में चार युवक लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। इनके दो साथी नाबालिग है जिन्हे जुलूस का हिस्सा नहीं बनाया गया।
कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर को हसदेव पुल के पास कोरबा निवासी के ट्रक चालक से आरोपियों ने बेल्ट और अन्य चीजों से मारपीट करने के साथ ₹6000 नगदी रकम की लूटपाट कर भाग जाने का आरोप हैं। मामले की रिपोर्ट के बाद जांच पड़ताल की जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पड़ताल की जिम्मेदारी पुलिस ने पूरी गंभीरता से निभाई और कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ₹2500 बरामद हुए हैं जबकि शेष राशि खर्च करने की बात कही गई है। इस मामले में आगे की कार्यवाही पुलिस के द्वारा की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.