August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने आज अपने गृह ग्राम कासोली पहुंच स्कूल का निरिक्षण किया | हाईस्कूल कासोली में शिक्षक व छात्रो से विधायक अटामी रूबरू हुए और शाला प्रबंधन की व्यवस्था के बारे में जानकरी ली तथा समस्या का निराकरण करवाने हेतु आश्वस्त किया | भाजपा विधायक चैतराम अटामी का शिक्षकों व छात्रों ने भव्य स्वागत किया | श्री अटामी ने कहा की शिक्षा व्यवस्था को सुधारना उनकी प्राथमिकता है,दंतेवाड़ा जिले के छात्रों ने भी विभिन्न छेत्रो में कीर्तिमान हासिल कर दंतेवाड़ा का नाम देश और प्रदेश भर में रोशन कर गौरान्वित किया है हमारी प्राथमिकता है की हमारे जिले के होनहार छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिये जो भी यथासंभव प्रयास हो वो करेंगे और शिक्षा के छेत्र में दंतेवाड़ा का नाम और ऊंचाई तक जाये इसके लिये हमेशा प्रयासरत रहेंगे |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.