July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा दंतेवाड़ा गीदम राहुल ::भाजपा जिला महामंत्री दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता ने बताया की भाजपा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक आज अपने दंतेवाडा प्रवास पर रहेंगे,प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बनने के पश्चात किरण देव का माँ दंतेश्वरी के पावन धरा दंतेवाडा में प्रथम आगमन हो रहा है इसी तारतम्य में ऐतिहासिक स्वागत के लिये संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है कल प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का एजुकेशन सिटी जावंगा गीदम से लेकर जय स्तम्भ चौक दंतेवाड़ा तक जगह जगह भव्य स्वागत किया जायेगा तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि के लिये पूजा अर्चना करेंगे | श्री गुप्ता ने कहा की हम सभी दंतेवाडा के भाजपा कार्यकर्ताओ के लिये ये हर्ष और गौरव का विषय है क्योकि किरण देव बस्तर से है और दंतेवाड़ा के कार्यकर्ताओ से प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का आत्मीय नाता रहा है,वे लगातार संगठन में विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए कार्य कर चुके है इसलिये किरण देव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से निश्चित तौर पर संगठन को और अधिक संबल प्राप्त हुआ है जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा छत्तीसगढ़ की 11 में से 11 सीटे जीतकर मोदी जी को केंद्र में पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बना कर भेजेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.