February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राम मंदिर राजनीति का विषय नहीं यह हिन्दू भावना और भारतीय संस्कृति का आदर्श प्रतीक है – केदार कश्यप


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जगदलपुर उत्तरप्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर स्थापना और उद्घाटन को लेकर पिछले कई महीनों से तैयारी चल रही है। 22 जनवरी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होगा।

वन मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में उत्साह का वातावरण तो रहेगा। इसके अलावा हमारा प्रदेश श्री राम जी के ननिहाल का क्षेत्र है। बस्तर दंडकारण्य क्षेत्र है। यहां भी कई तरह के आयोजन किये जायेंगे। भविष्य में प्रदेश से हजारों लाखों की संख्या में राम भक्त भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। इसकी व्यवस्था भी हो रही है।

*श्री राम मंदिर से हिन्दू जनभावना का सम्मान*

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भगवान श्री राम और मंदिर यह भारतीय जनता पार्टी या सरकार का विषय नही है। यह आम जनमानस, हिन्दू भावना और भारतीय संस्कृति के आदर्श का विषय है। स्वस्फूर्त देश की जनता श्री राम मंदिर अभियान से जुड़ी है।
मोदी जी ने समस्त भारतीयों से आह्वान भी किया है। 22 जनवरी को अपने घरों में आसपास उत्सव मनाएं। जब कोर्ट से श्री राम मंदिर का फैसला आया जनता स्वयं उत्सव मनाने में जुट गई निश्चित तौर पर भारतीय जनमानस में अपने आदर्श प्रभु श्री राम को लेकर उत्साह है। उत्सव का वातावरण पूरे देश में 22 जनवरी को देखने मिलेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.