शहर के लोगों ने जमकर जाम छलकाया..9 माह में गटक गये 1,308.59 करोड़ रुपये की शराब..




त्रिनेत्र टाइम्स नववर्ष के मौके शराब की बिक्री ज्यादा ही बढ़ जाती हैं..इस अवसर पर पार्टियों और पीने पिलाने का दौर चलता हैं.. पहले ही जश्न के लिए पार्टियों के लिए स्थान निर्धारित कर लिए जाते हैं.औधोगिक शहर गौतम बुद्ध नगर में आबकारी विभाग के अधिकारियों को अनुमान हैं कि नववर्ष में करीब 12 करोड़ की शराब बिकेगी


नोएडा :उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर गौतमबुद्ध नगर के लोगों ने नौ माह के अंदर जमकर जाम छलकाया। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एक अप्रैल से 29 दिसंबर तक यहां के लोग 1,308.59 करोड़ रुपये की शराब गटक गए जबकि पिछले साल इतने दिनों में यह आंकड़ा 1,125.12 करोड़ रुपये का था।
इस साल शराब की बिक्री में करीब 16.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आबकारी विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि नव वर्ष के मौके पर भी यहां पर शराब की बिक्री जबरदस्त होगी। अधिकारियों के अनुसार, नव वर्ष के अवसर पर करीब 12 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होने की संभावना है। पिछली बार नव वर्ष के स्वागत में यहां के लोगों ने नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब पी थी।







