July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत बारिश से हो सकती है। 1 जनवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ (पश्चिम से आने वाली हवा)) के असर के कारण होगा। पूर्व से आने वाली हवाओं में नमी ज्यादा होने के कारण दो दिनों के बाद रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

प्रदेश में शुक्रवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.