February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कटघोरा वन मंडल के एतमानगर रेंज में बाड़ी में घुसे हाथियों को खदेड़ने पहुंचे दो ग्रामीणों को दौड़ाया तो भागते समय गिरकर घायल हो गए। दोनों को डायल 112 वहां की मदद से पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने घायलों को 500 -500 रुपए की सहायता राशि दी है।

एतमानगर रेंज में 38 हाथियों का झुंड घूम रहा है। बुधवार शाम हाथियों का झुंड सलिहाभाठा गांव के पास पहुंच गया। उस दौरान वन अमला भी निगरानी में जुटा हुआ था। ग्रामीण जब बाड़ी में घुसकर हाथी अरहर की फसल को नुकसान पहुंचाने लगे तो भगाने के लिए शोर मचाने लगे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाइश भी दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.