February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को विभागों का हुआ बंटवारा… साव के पास PWD, शर्मा बने गृहमंत्री, बृजमोहन को शिक्षा, ओपी अब वित्तमंत्री, लखनलाल देवांगन को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मिला, 


त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग तय हो गए हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक निर्माण, विधि और नगरीय प्रशासन दिया गया है। वहीं विजय शर्मा गृह मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा उन्हें तकनीकी शिक्षा और रोजगार की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं IAS की नौकरी छोड़कर विधायक और मंत्री बने ओपी चौधरी अब वित्त विभाग संभालेंगे।

साय कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
मंत्रियों के नाम विभाग
विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री) सामान्य प्रशासन, खनिज संसाधन, ऊर्जा, जन संपर्क, वाणिज्य कर (आबकारी), परिवहन, अन्य विभाग जो किसी मंत्री के पास न हों
अरुण साव (डिप्टी सीएम) लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन
विजय शर्मा (डिप्टी सीएम) गृह, जेल, पंचायत, ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
बृजमोहन अग्रवाल स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति
राम विचार नेताम आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कृषि कल्याण
दयालदास बघेल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
केदार कश्यप वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता
लखनलाल देवांगन वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम
श्याम बिहारी जायसवाल लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन
ओपी चौधरी वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण
टंकराम वर्मा खेल-कूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागों के बंटवारे के बाद सभी मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सभी मंत्री अपने-अपने विभागों से अब जनता के हित के लिए कार्य करेंगे।

सूची को लेकर घंटों मचा रहा हड़कंप
इससे पहले विभागों के बंटवारे को लेकर जब लिस्ट सामने आई तो काफी देर तक उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं मंत्री भी इसे लेकर उलझन में थे। उनके पास लोगों के बधाई देने के लिए कॉल आ रहे हैं, लेकिन उन्हें भी इसके बारे में आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया था।

साय ने बंद लिफाफे में राजभवन भेजे थे नाम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भी भिजवा दिया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि देर शाम या शनिवार को विभागों की लिस्ट आ सकती है।

शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद मिले विभाग
प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 22 दिसंबर को हुआ था। इसके बाद से ही सभी को विभागों के बंटवारे का इंतजार था। इसे लेकर तमाम कयास भी लगाए जा रहे थे। शपथ ग्रहण के अगले दिन 23 दिसंबर को CM साय ने PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.