July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा (बांकीमोंगरा)। विधायक प्रेमचंद पटेल का विधायक बनने के बाद गुरुवार को बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवा नेता अश्वनी मिश्रा के नेतृत्व में जगह-जगह स्वागत किया गया। क्षेत्र के घुड़देवा, कटाईनार, बांकी चौक में विधायक को लड्डूओ से तौला गया। जनता का आभार कार्यक्रम के तहत विधायक ने अपनी जीत को जनता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास के प्रति जनता का विश्वास की जीत कहा।

उन्होंने कहा कि हम जनता के साथ मिलकर क्षेत्र का विकास कार्य लगातार करते रहेंगे। प्रेमचंद पटेल ने कहा कि मैं बांकीमोंगरा क्षेत्र की जनता का भारी आभारी हूं जिन्होंने मुझे अपने क्षेत्र में बढ़त दिलाई। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अश्वनी मिश्रा, भागवत विश्वकर्मा, दीपक बंजारे, आदित्य चौधरी, सूरज मिश्रा, सतीश तिवारी, सुमित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विकेश झा, सतीश झा, विकास झा, रेशम कुर्रे, अनीता राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.