July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर, 28 दिसंबर 2023 I मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर नगर पहुंचने पर आज पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव का पुण्य स्मरण किया।


मुख्यमंत्री ने वनवासी कल्याण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल्याण आश्रम के द्वारा वनवासियों के हितों के संरक्षण और उनकी बेहतरी के लिए यहां चलायी जा रही गतिविधियां प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री ने अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि आश्रम की गतिविधियों से मेरे जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। आश्रम वनवासियों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन की अलख जगाने के लिए निरंतर प्रयासरत् है और अंचल के जनजातीय समुदाय को इसका लाभ मिल रहा हैं। गौरतलब है कि जशपुर नगर में वनवासियों के कल्याण के लिए 1952 में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना की गई थी।

इस मौके पर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री श्री योगेश बापट, संयुक्त महामंत्री श्री रामेश्वर राम भगत, पूर्व मंत्री श्री गणेश राम भगत सहित बड़ी संख्या में आश्रम से जुड़े पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.