August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा आरोप लगाते हुए बताया गया हैं की छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर को चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भी हसदेव ताप विद्युत गृह के कुछ अधिकारियों के द्वारा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अधिकारियों का एक दल अपनी ड्यूटी के दौरान ही तत्कालीन मंत्री से मिलने गया था। इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने गंभीर रूप अपनाया है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में कुछ अधिकारियों पर निर्वाचन आयोग की कड़ी कार्यवाही की गाज गिरे।
इस आशय की शिकायत निर्वाचन आयोग को कोसाबाड़ी निवासी ने करते हुए चुनाव की निष्पक्षता पर प्रश्न चिंह खड़ा करते हुए जांच की मांग की थी। निर्वाचन आयोग को लिखे गए पत्र में कुछ फोटोग्राफ भी संलग्न किए गए थे। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन आयोग ने तत्काल ही 24 नवंबर को इसकी जांच के लिए आदेश जारी किया।

सूत्रों के अनुसार जांच के संबंध में फोटोग्राफ में दिखाई दे रहे सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। स्पष्टीकरण मांगे जाने पर क्या सफाई दी है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन स्थानीय स्तर पर जांच के बाद रिपोर्ट भेज दिए जाने की बात बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग अगर इनके स्पष्टीकरण से और जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुआ तो तय है कि कुछ अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.