July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र  टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा गीतम। आज छत्तीसगढ़ सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप चुनाव में विजय प्राप्त होने के पश्चात प्रथम प्रवास पर बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन करने दंतेवाड़ा पहुंचे | श्री केदार कश्यप पार्टी एवं शासकीय कार्यक्रम से भिन्न विशेष तौर पर माँ दंतेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे थे एवं उन्होंने देवी दर्शन के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की | दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी भी किरंदुल बचेली प्रवास से लौटकर मंत्री केदार कश्यप से मिले एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया | भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भी श्री कश्यप का स्वागत किया | भाजपा विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी आज रोंजे में आयोजित हमारा संकल्प भारत मोदी सरकार की गेरंटी कार्यक्रम में पहुंचे,विभिन्न बच्चे जो कार्यक्रम में शामिल हुए उन्हें पुरस्कार के रूप में नगद राशि प्रदाय किया तत्पश्चात दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से मुलाकात किया और राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक वर्ग दंतेवाड़ा में आयोजित शिक्षार्थियों के साथ भोजन किया | इस दौरान समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.