July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में श्रीकृष्णा सेवा समिति के जिला अध्यक्ष महावीर यादव के नेतृत्व में सदस्यों के द्वारा कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में ग्राम हरदीबाजार में चल रहे मडई मेला के बीचो-बीच हसदेव बचाओ के पोस्टरों को हाथ में लेकर चार से पांच घंटे तक खड़े रहे।

श्री यादव ने बताया कि संगठन ने हरदीबाजार मडई मेला में हसदेव बचाओ जन जागरूकता अभियान चलाया है। हम लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि हसदेव को बचाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि हसदेव जंगल के कट जाने से हसदेव जंगल में रहने वाले आदिवासी लोग और वन्य जीव का जीवन खतरे में पड़ जायेगा। संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 10000 परिवार हसदेव जंगल में निवासरत है। हसदेव जंगल में रहने वाले वन्य जीव अपने घर से बेघर हो जाएंगे। हसदेव जंगल में अनेकों प्रकार की पाए जाने वाली औषधि वाले पेड़ नष्ट हो जाएंगे।
महावीर यादव ने आगे कहा कि हसदेव जंगल की कट जाने से बांगो डैम पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। बांगो डैम के पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो जाएगा। हसदेव बांगो बांध से सिंचाई हो होने वाले क्षेत्र के किसानों को किसानी करने पर बहुत ही ज्यादा परेशानी होगी। इसलिए हसदेव को बचाना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य मनीष कुमार यादव, के.सी. कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.